जय हिन्द साथियों आज हम बात करेंगे अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का मजा लेना चाहते हैं तो, आप भी भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं के बारे में इस आर्टिकल की पूर्ण जानकारी नीचे पॉइंट में बताई गई है तो आप इस आर्टिकल की संपूर्ण जानकारी पढ़े:- आज का युवा ऐसी यात्रा पर जाना चाहता है, जहां के नजारे आकर्षक हों और साथ ही रोमांच का अनुभव भी कर सकें। रोमांचक यात्रा के लिए लोग कई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप ट्रेकिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग और बंजी जंपिंग तक वॉटर एडवेंचर्स का मजा ले सकते हैं। अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग एक मजेदार और साहसिक खेल है जिसमें एक हल्का फ्री-फ्लोटिंग विंग शामिल है। पायलट इस फैब्रिक विंग के नीचे बैठता है और आसानी से उड़ जाता है। इस उड़ान के जरिए एक पैराग्लाइडर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी घंटों में तय कर सकता है।
- हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल हैं लेकिन अगर आप पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो हिमाचल के बीर बिलिंग में जाएं।
- यह जगह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती है।
- यहां आप शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग फ्लाइंग सेशन का मजा ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए बीर टेक-ऑफ पॉइंट है और बिलिंग लैंडिंग साइट है।
- दोनों के बीच की दूरी करीब 14 किमी है।
- यहां पैराग्लाइडिंग के लिए अक्टूबर से जून का समय सबसे अच्छा होता है।
- पैराग्लाइडिंग की फीस करीब 3500-5500 रुपये हो सकती है।
- पैराग्लाइडिंग का अनुभव नैनीताल, उत्तराखंड में भी किया जा सकता है।
- पैराग्लाइडिंग के दौरान आप आसमान से खूबसूरत शहर देख सकते हैं।
- आप मानसून को छोड़कर कभी भी पैराग्लाइडिंग के लिए नैनीताल जा सकते हैं।
- नैनीताल में पैराग्लाइडिंग का शुल्क लगभग 1500-5000 रुपये है।
- पैराग्लाइडिंग के लिए पंचगनी सबसे अच्छी जगह है।
- आसमान से यहां की घाटियों, हरियाली और खूबसूरत पहाड़ियों को देखना आपको एक अलग ही अनुभव देगा।
- पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे अच्छे महीने नवंबर से फरवरी के बीच होते हैं।
- पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए कई टेक ऑफ पॉइंट हैं, जैसे खिंगर, भीलर और तपोला। यहां आपको सोलो जंप की ट्रेनिंग भी दी जाती है।
- अगर आप पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां की फीस 1500 रुपये हो सकती है।
- शिलांग भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है।
- शिलांग के शानदार नजारों को देखने के लिए पैराग्लाइडिंग एक मजेदार गतिविधि होगी।
- यहां आप 700 मीटर की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।
- शिलांग में पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के लिए गर्मी का मौसम सबसे अच्छा समय है।
- यहां पैराग्लाइडिंग की फीस करीब 2000 रुपये है।
- सिक्किम का गंगटोक शहर भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
- यहां का नजारा देखने लायक है।
- अगर आप पैराग्लाइडिंग के लिए जा रहे हैं तो गंगटोक जा सकते हैं।
- गंगटोक में पैराग्लाइडिंग की फीस 1800 रुपये है।
- गर्मी के मौसम में गंगटोक में पैराग्लाइडिंग के लिए जाना बेहतर है।
Read Also
- गाजियाबाद की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस
- झुमरी तलैया: नाम तो सुना ही होगा यहां घूमने के लिए हैं कई अद्भुत जगहें
- बिहार राज्य की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं यह वाटरफॉल
Conclusion:- मित्रों आज के इस आर्टिकल में अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का मजा लेना चाहते हैं तो, आप भी भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं के बारे में कभी विस्तार से बताया है। तो हमें ऐसा लग रहा है की हमारे द्वारा दी गये जानकारी आप को अच्छी लगी होगी तो इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
Contact With us | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Latest Google Web Stories | ||||||||
Home Page |