भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना – वैसे तो भारत में ऐसे कई मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारे हैं, जहां भंडारे के रूप में खाना खिलाया जाता है। लेकिन भारत में ऐसे 5 बड़े रसोईघर भी हैं, जहां आप रोज खाने का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं। ये खाना एक तरह से प्रसाद के रूप में दिया जाता है, अगर आप भी कहीं बाहर खाना खाने के लिए निकलें हैं, तो रेस्टोरेंट में हजारों रुपए खर्च करने की बजाए एक बार यहां का खाना जरूर चखकर देखें। इन जगहों पर बने खाने में एक अलग ही स्वाद होता है। देश में कोई भूखा पेट न सोए, इस चीज को ध्यान में रखते हुए कई धार्मिक स्थल इस तरह के काम करने का प्रयास हमेशा करते रहते हैं। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं, भारत की उन 5 जगहों के बारे में जहां खाना फ्री में दिया जाता है।
इस्कॉन टेम्पल
अक्षय पत्र इस्कॉन फाउंडेशन का एक गैर-लाभकारी संगठन है। आपको बता दें, इसकी सबसे बड़ी रसोई हुबली, कर्नाटक में मौजूद है। इस रसोई में 5 घंटे से भी कम समय में लगभग 150,000 लोगो के लिए खाना पकाने की स्वचालित व्यवस्था है। ये फॉउंडेशन अधिकतर ग्रामीण स्कूलों में विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों को मिड डे मील भी प्रोवाइड करवाता है। दोपहर के खाने को प्रसाद के रूप में और रात के खाने को फ्री में प्रदान किया जाता है। साथ ही, यहां की शाम की आरती लोगों को श्री कृष्ण की लीला में लीन कर देती है।
पप्पावाडावाडा, कोच्चि
केरल में बने इस रेस्टोरेंट के बाहर एक फ्रिज रखी हुई है, जिसमें रेस्टोरेंट में जो भी लोग खाना छोड़ देते हैं उसे इसमें रख दिया जाता है। इस खाने को जरूरतमंदों में बांट दिया जाता है। कोई भी इस फ्रिज में से खाना निकालकर खा सकता है। इस फ्रिज का नाम ट्री ऑफ गुडनेस रखा गया है।
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
प्लान जरूर बनाएं। इस मंदिर में इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रहती है। साथ ही यहां लोग स्वादिष्ट लंगर को खाने के लिए भी आते हैं। मंदिर के सेवादार रोज 100,000 लोगो को रोजाना खाना खिलाते हैं। मंदिर में लगभग 2 लाख रोटियां और 1.5 टन दाल के आसपास दाल तयारी की जाती है। इसके साथ ही इतनी मात्रा में खाना बनाने के लिए 7,000 किलोग्राम गेहूं का आटा, 1,200 किलोग्राम चावल, 1,300 किलोग्राम मसूर, और 500 किलो घी का रोजाना उपयोग होता है। यहां आप किसी भी दिन भोजन खाने के लिए आ सकते हैं और सिर्फ एक ही समय का नहीं बल्कि पूरे दिन का खाना खा सकते हैं।
जनकीय भक्षणशाला, पाथीरापल्ली, केरल
केरल के इस रेस्टोरेंट में बहुत ही लाजवाब खाना मिलता है। सफर के दौरान सैलानियों के पैसे अगर खत्म हो गए हो तो वो यहां जाकर खाना खा सकते हैं। अगर खाना खाने के बाद किसी को पैसे देने का मन है तो यहां पर दान पात्र रखा हुआ है जिसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार पैसे डाल सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल जरुरतमंदों के भोजन पर खर्च किया जाता है।
श्री साई संस्थान प्रसादालय, महाराष्ट्र
श्री साई बाबा मंदिर संस्थान 7.5 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। आपको बता दें, ये एशिया के सबसे बड़े प्रसादालय में से एक है। इस संसथान में आराम से बैठकर खाने के लिए डाइनिंग हॉल है, जिसकी क्षमता 5,500 लोगो के बैठने की है। इसमें रोजाना 100,000 से अधिक भक्तों को खाना खिलाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें, श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट शिर्डी आने वाले तीर्थयात्रियों पर 190 मिलियन रूपए भोजन पर खर्च करता है।
धर्मस्थल मंजूनाथ मंदिर, कर्नाटक
उडुपी शहर में स्थित धर्मस्थल मंजूनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस मंदिर में काफी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के खाने की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें, इस मंदिर की रसोई को 21 पीढ़ियों से पूरी तरह से एक ही परिवार के जरिए चलाया जा रहा है। इस मंदिर में खाने को पकाने के लिए 70 क्विंटल चावल और 15 क्विंटल के आसपास सब्जियां लग जाती हैं। साथ ही खाने के साथ 2000 नारियल का भी उपयोग किया जाता है। इस मंदिर के हॉल में 2500 के आसपास लोग बैठकर खाना खा सकते हैं।
जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा
इस मंदिर का रसोईघर बेहद बड़ा है, यहां लगभग 25,000 लोगों के खाने की व्यवस्था है। इस मंदिर में रोजाना 50,000 भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है जिसे, 700 कूक तैयार करते हैं। खाने को मिट्टी के बर्तनों में तैयार किया जाता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, देवी लक्ष्मी खुद इस रसोई में खाना पकाती हैं और अन्य कूक उनकी मदद करते हैं। भक्त यहां दर्शन करने के बाद लंगर का लुत्फ जरूर उठाकर जाते हैं।
Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें:- दुनिया के 10 ऐसे स्थान जहां गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता
अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे tripfunda.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}
Contact With us | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Latest Google Web Stories | ||||||||
Home Page |