जय हिन्द साथियों आज हम बात करेंगे इंदौर के आसपास हैं ये 5 अद्भुत जगहें, यहां आप भी जरूर पधारे के बारे में इस आर्टिकल की पूर्ण जानकारी नीचे पॉइंट में बताई गई है तो आप इस आर्टिकल की संपूर्ण जानकारी पढ़े:- इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है। यह शहर मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस शहर की खूबसूरती जिस कदर प्रचलित है ठीक उसी तरह इंदौर के आसपास कुछ ऐसी जगहें हैं जो घूमने के लिहाज से बेहतरीन स्थान है।
रालामंडल वाइल्ड लाइफ अभयारण्य
- समुद्र तल से लगभग 782 मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद रालामंडल वाइल्ड लाइफ अभ्यारण्य इंदौर के आसपास घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
- अद्भुत नेचर से परिपूर्ण यह स्थान किसी भी मौसम में घूमने के लिए एक परफेक्ट स्थान है।
- इस अभयारण्य में आपको ऐसे कई जानवर मिल जाएंगे तो विलुप्त के कगार पर है।
- इस अभयारण्य को प्रवासी पक्षियों का घर भी कहा जाता है।
- अभ्यारण्य के अंदर एक पार्क का भी निर्माण किया गया है जहां आप घूम सकते हैं।
- जंगल सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं।
- दूरी-इंदौर से इसकी दूरी लगभग 15 किमी है।
पातालपानी
- इंदौर के आसपास घूमने के लिए किसी जगह के बारे में जिक्र होता है तो सबसे पहले पातालपानी का नाम ज़रूर लिया जाता है।
- पातालपानी एक वॉटरफॉल है। जब 250 फीट से भी अधिक की ऊंचाई से पानी गिरता है तो नज़ारा को देखकर मन तृप्त हो जाता है।
- इस जगह के आसपास की हरियाली को देखकर भी हर कोई 2 मिनट के लिए चकित में पड़ जाता है।
- यहां इंदौर निवासी ही नहीं बल्कि हजारों किमी दूर से भी लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी-इंदौर से पातालपानी की दूरी लगभग 40 किमी है।
ओंकारेश्वर
- नर्मदा और कावेरी नदी के संगम पर स्थित ओंकारेश्वर एक ऐसी जगह है जो पूरे भारत में फेमस है।
- इस स्थान को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने का ख्याति भी प्राप्त है।
- इस अद्भुत जगह पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
- यहां आप काजल रानी गुफा, अहिल्या घाट, पेशावर घाट, ओंकारेश्वर बांध और सिद्धनाथ मंदिर जैसी अन्य कई खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
- दूरी-इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी लगभग 80 किमी है।
तिंछा वॉटरफॉल
- इंदौर के आसपास स्थित एक और खूबसूरत और लोकप्रिय वॉटरफॉल है जिसका नाम है तिंछा वॉटरफॉल।
- यह स्थान इस कदर प्रकृति के करीब है कि इसे कई लोग मध्यप्रदेश का स्वर्ग भी मानते हैं।
- इस जगह की खूबसूरती और पक्षियों की चहचहाने की आवाज सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो सकते हैं।
- इस झरने में लगभग 300 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।
- यह एक प्रसिद्ध कुंड भी है।
- दूरी-इंदौर से तिंछा वॉटरफॉल की दूरी 30 किमी है।
इन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं
- इन 4 जगहों के अलावा आप अन्य कई खूबसूरत और अद्भुत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
- जैसे- जहाज महल (करीब-100 किमी दूर), गुलावत लोटस लेक (करीब 20 किमी दूर)।
- इसके अलावा लगभग 35 किमी दूर देवास टेकरी, चोरल नदी डैम और कजलीगढ़ जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
Read Also
- गाजियाबाद की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस
- झुमरी तलैया: नाम तो सुना ही होगा यहां घूमने के लिए हैं कई अद्भुत जगहें
- बिहार राज्य की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं यह वाटरफॉल
Conclusion:- मित्रों आज के इस आर्टिकल में इंदौर के आसपास हैं ये 5 अद्भुत जगहें, यहां आप भी जरूर पधारे के बारे में कभी विस्तार से बताया है। तो हमें ऐसा लग रहा है की हमारे द्वारा दी गये जानकारी आप को अच्छी लगी होगी तो इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
Contact With us | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Latest Google Web Stories | ||||||||
Home Page |