मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, एक दिन पहले हटाई गई थी सुरक्षा – पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला से सिक्योरिटी वापस ली थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। खुलेआम एक मशहूर सिंगर के मर्डर ने सबको खौफ में डाल दिया है। सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात बदमाशों ने घेरकर गोली मारी। बदमाशों ने सिद्धू के ऊपर कितनी बेरहमी से फायरिंग की, इसका अंदाजा उनकी कार पर हुए गोलियों के निशानों से किया जा सकता है। हत्या के बाद की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें खून से लथपथ सिद्धू मूसेवाला गाड़ी में नजर आ रहे हैं। और गाड़ी पर चारों ओर गोलियों के निशान है। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, एक दिन पहले हटाई गई थी सुरक्षामशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, एक दिन पहले हटाई गई थी सुरक्षा
वीडियो में देखकर कहा जा सकता है कि सिद्धू मूसेवाला पर प्लानिंग के साथ अटैक किया गया है। और हमलावर किसी भी कीमत पर सिद्धू मूसेवाला को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धू मूसेवाला पर करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग करते ही हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि सिद्धू की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला सिर्फ फेमस सिंगर ही नहीं बल्कि नेता भी थे। साल 2021 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था और मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, चुनाव में वे आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट से हार गए थे। मूसेवाला को टिकट देकर कांग्रेस को घेरा भी गया था क्योंकि सिद्धू मूसेवाला कई बार विवादों में रह चुके थे। सिद्धू मूसेवाला पर अपने गानों से गन कल्चर को प्रमोट करने का आरोप भी लग चुका था। हालांकि, इसकी परवाह किए बगैर कांग्रेस ने सिद्धू के स्टारडम को देखते हुए प्रत्याशी बनाए रखा था।
युवाओं में खासे लोकप्रिय सिद्धू मूसेवाला
गायक सिद्धू मूसेवाला हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के कारण विवादों में रहे और केस भी दर्ज हुआ था। इसके बावजूद वह युवाओं में खासे लोकप्रिय थे। सिद्धू मूसेवाला के लाखों प्रशंसक हैं और यूट्यूब पर उनके कुछ वीडियो को एक दस करोड़ से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
विवादों से भी रहा सिद्धू मूसेवाला का गहरा नाता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पंजाबी सिंगर और रैपर सिधू मुसेवाला को लोग एक बेहतर इंसान के तौर पर भी जानते थे हालांकि, उनका विवादों से भी काफी नाता रहा लेकिन अपने छोटे से करियर में उन्होंने सफलता की जो सीढ़ी चढ़ी थी वो काबिल-ए-तारीफ है लेकिन लगता है उनकी सफलता किसी को रास नहीं आई और आज ये मनहूस खबर सामने आई जिसमें उनकी जान चली गई |
एक दिन पहले ही सरकार ने घटाई थी सुरक्षा
बता दें कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के समय उनके साथ गनमैन थे कि नहीं।
सिविल सर्जन बोले- अस्पताल आने तक मूसेवाला की हो चुकी थी मौत
मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डा रंजीत राय ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल मृत लाया गया था।
कुल तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूस वाला की मौत हो गई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया है।
पंजाब पुलिस पर सवाल उठना तय
यह घटना मानसा जिले में हुई है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने महिंद्रा जीप चला रहे मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनकी हत्या से पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने तय हैं।
कांग्रेस की टिकट पर मानसा से लड़ा था विधानसभा चुनाव
सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीति में किस्मत आजमाने का फैसला किया था। उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में लेकर आए और मानसा से टिकट दी। हाालंकि चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के डा. विजय सिंगला के हाथों हार गए। बाद में डा. विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्री बने लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब से कांग्रेस प्रत्याशी रहे और प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा लगा है। हम उनके परिवार, प्रशंसकों और मित्रों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
कई नामचीन लोगों ने दी मूसेवाला को अपनी श्रद्धांजलि
शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हें स्टेज पर लोग सिद्धू मूसेवाला के नाम से ज्यादा जानते थे उनके मारे जाने की खबर सुनकर नेता और अभिनेता सभी शॉक्ड हैं और अपनी-अपनी तरह से सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं |
बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने ट्विटर पर सिद्धू मूसेवाला को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं सिद्धू मूसेवाला को उनके संगीत के माध्यम से ही जानता था, फिर भी उनके निधन की खबर गहरा सदमा पहुंचा है भारत में बहुत कम ऑथेंटिक मॉडर्न कलाकार हैं वो उस लिस्ट में सबसे ऊपर थे. मेरे पास शब्द नहीं हैं वो एक लीजेंड हैं, उनकी आवाज, उनके साहस और उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा |
Conclusion:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या एक दिन पहले हटाई गई थी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं, कि आपको आज का यह आर्टिकल आवश्यक पसंद आया होगा, और आज के इस आर्टिकल से आपको अवश्य कुछ मदद मिली होगी। इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई भी राय है, तो आप हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें:- भारत की ऐसी कुछ जगहें जहां रुक सकते हैं आप फ्री में, उठा सकते हैं बजट फ्री ट्रिप का फुल मजा
अगर हमारे द्वारा बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आपने दोस्तों को जरुर शेयर करे tripfunda.in आप सभी का आभार परघट करता है {धन्यवाद}
Contact With us | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Latest Google Web Stories | ||||||||
Home Page |