राव रिड़मल जोधपुर , राव चंद्रसेन राठौर , राव चंद्रसेन के बारे में बताइए , जोधपुर का इतिहास , मेवाड़ और मारवाड़ का युद्ध महाराणा प्रताप , जैता और कुंपा , राव वीरमदेव , जोधा राजपूत , उदयपुर में प्रमुख झीलें ,
उदयपुर में प्रमुख झीलें
उदयपुर की प्रसिद्ध झीलें , उदयपुर में पिछोला झील , इस झील पर चार द्वीप है , स्वरूप सागर झील पर फूड कोर्ट निर्माण में यथास्थिति के आदेश , फतेह सागर झील का इतिहास और घूमने की जानकारी , रंगसागर झील , उदयपुर में प्रमुख झीलें ,
उदयपुर की प्रसिद्ध झीलें :-
पिछोला
दूध थाली
गोवर्धन सागर
कुमारी तालाब
रंगसागर
स्वरुप सागर
फ़तह सागर
इन्हें सामूहिक रूप से उदयपुर की सात बहनों के नाम से जाना जाता है ये झीलें कई शताब्दियों से उदयपुर की जीवनरेखा हैं ये झीलें एक-दूसरें से जुड़ी हुई हैं एक झील में पानी अधिक होने पर उसका पानी अपने आप दूसरे झील में चला जाता है।
उदयपुर में पिछोला झील :-
पिछोला झील उदयपुर के पश्चिम में पिछोली गांव के निकट इस झील का निर्माण राणा लखा के काल में छीतरमल बनजारे ने करवाया था। महाराणा उदयसिंह द्वितीय ने इस शहर की खोज के बाद इस झील का विस्तार कराया था। झील में दो द्वीप हैं और दोनों पर महल बने हुए हैं। एक है जग निवास, जो अब लेक पैलेस होटल बन चुका है और दूसरा है जग मंदिर, उदयपुर। दोनों ही महल राजस्थानी शिल्पकला के बेहतरीन उदाहरण हैं,इन्हें नाव द्वारा जाकर इन्हें देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े : उदयपुर की जनसंख्या
इस झील पर चार द्वीप है :-
जग निवास, जहाँ पर लेक पैलेस बना हुआ है जग मंदिर, जहाँ पर इसी नाम से महल बना हुआ है मोहन मंदिर, जहाँ से राजा वार्षिक गणगौर उत्सव को देखते थे।
अरसी विलास, एक छोटा द्वीप जो पहले गोलाबारूद गोदाम था, एक छोटा महल भी है। यह उदयपुर के महाराणा द्वारा झील से सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए बनाया गया था।
पिछोला अथवा पिछौला झील राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर की सबसे प्रसिद्ध झील है और यह सबसे सुन्दरतम है। इसके बीच में जग मन्दिर और जग निवास महल हैं, जिनका प्रतिबिम्ब झील में पड़ता है।
इस झील का निर्माण 14वीं शताब्दी के अन्त में राणा लाखा के शासनकाल में एक बंजारे ने कराया था और बाद में राजा उदयसिंह ने इसे ठीक कराया।
बादशाह बनने से पहले शाहजहाँ भी इस झील के महलों में आकर ठहरा था।
इस झील में स्थित दो टापुओं पर ‘जग मंदिर’ और ‘जग निवास’ दो सुंदर महल बने हैं। अब इन महलों को एक पंच-सितारा होटल (लेक पैलेस होटल) में बदल दिया गया है, जिसे राजस्थान, उदयपुर के भूतपूर्व राणा भगवन्त सिंह चलाते हैं।
14वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक ‘पिच्छू’ नामक बंजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया था।
मुग़ल शासक शाहजहाँ ने अपने पिता जहाँगीर से विद्रोह के समय यहीं जग निवास में शरण ली थी। वर्तमान में इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है झील के समीप ‘गलकी नटणी’ का चबूतरा बना हुआ है इस झील के किनारे ‘राजमहल/सिटी पैलेस’ है सीसाराम व बुझडा नदियां इस झील को जलापूर्ति करती हैं।
जग मन्दिर महल में ही 1857 ई. में राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान महाराणा स्वरूप ने नीमच की छावनी से भागकर आए 40 अंग्रेज़ों को शरण देकर क्रांन्तिकारियों से बचाया था जग निवास महल का निर्माण महाराणा जगत् सिंह ने 1746 ई. में करवाया था मेवाड़ की राजनगरी उदयपुर के राज प्रसादों की दीवारों से पिछोला झील की टकराती लहरों का आनंद ही अलग है। झील अरावली पर्वत श्रेणियों के बीच निर्मित है पिछोला झील चार कि.मी. लम्बी तथा तीन कि.मी. चौड़ी है। इस पर बड़ा पोल नामक मनोहारी बांध बड़ा आकर्षक है झील के पूर्वी किनारे पर खड़ा हुआ सिटी पैलेस तथा दक्षिणी उद्यान झील के कारण ही शोभनीय है उत्तर की ओर स्नान घाट और झील के पार्श्व में घूमने का स्थल मन को सम्मोहित कर देता है राजस्थान का सबसे बड़ा राज प्रसाद इस पिछोला झील के किनारे स्थित है।
सुरम्य घाटियों से घिरी पिछोला झील उदयपुर का अत्यन्त लुभावना स्थान बन गई है |
स्वरूप सागर झील पर फूड कोर्ट निर्माण में यथास्थिति के आदेश :-
हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगीत लोढ़ा व दिनेश मेहता की खंडपीठ ने झील संरक्षण समिति की ओर से दायर एक जनहित याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। समिति ने राज्य सरकार की ओर से पर्वतीय संरक्षण को लेकर बनाए गए बायलॉज को चुनौती दी है। समिति की ओर से कहा गया, कि पर्वतीय संरक्षण को लेकर राज्य सरकार को बायलॉज बनाने का अधिकार नहीं है। ऐसे बायलॉज निकाय स्तर पर बनाए जा सकते हैं। उदयपुर में स्वरूप सागर झील पर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे फूड कोर्ट निर्माण में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं।
फतेह सागर झील का इतिहास और घूमने की जानकारी :-
फतेहसागर झील राजस्थान के उदयपुर ज़िले में स्थित एक झील है जिसका पुनर्निर्माण महाराणा फतेहसिंह द्वारा करावाया गया था यह झील पिछोला झील से जुड़ी हुई है फतेहसागर झील पर एक टापू है जिस पर नेहरू उद्यान विकसित किया गया है। साथ ही झील में एक सौर वेधशाला की भी स्थापना की गई है। फतेहसागर झील उदयपूर का एक खास आकर्षण है |
रंगसागर झील :-
रंगसागर झील राजस्थान के उदयपुर ज़िले में स्थित है। आकार में यह झील छोटी है यह ताजे पानी की झील है, जो स्वरूप सागर झील और पिछोला झील से जुड़ी हुई है रंगसागर झील उदयपुर शहर के लोगों की प्यास बुझाती है। इसके साथ ही यह शहर की शान बढ़ाती है इस झील का निर्माण महाराजा अमर सिंह बड़वा ने 1668 ई. में करवाया था। इस कारण इस झील को ‘अमरकुंट’ नाम से भी जाना जाता है यह झील लगभग 250 मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर लम्बी है।
उदयपुर की पूरी जानकारी |
Contact With us | ||||||||
Join Our Telegram Channel | ||||||||
Latest Google Web Stories | ||||||||
Home Page |