उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल

उदयपुर का किला , उदयपुर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों के नाम लिखें , राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल , उदयपुर पर्यटन और टैक्सी udaipur rajasthan
उदयपुर का पुराना नाम क्या है , जयपुर के दर्शनीय स्थल , माउंट आबू में घूमने की जगह ,

उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल

1) हल्दीघाटी उदयपुर :-
हल्दीघाटी एक ऐतिहासिक स्थल है जो महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुए युद्ध के लिए प्रसिद्ध है | यह राजस्थान में एकलिंगजी से 18 किमी की दुरी पर स्थित है |

2) भारतीय लोक कला संग्रहालय :-
यदि आप कलाकृतियों में रुचि रखते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इन वस्तुओं को कैसे बनाया जाता है, फिर तो भारतीय लोक कला संग्रहालय निश्चित रूप से आपके लिए अच्छी जगह है |

3) बागोर की हवेली :-
दोस्तों बागोर की हवेली एक आलिशान हवेली है | जो भारतीय राज्य राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है | इसका निर्माण मेवाड़ के मंत्री अमर चंद बड़वा ने 18वीं शताब्दी में करवाया था |

4) ताज लेक पैलेस :-
लेक पैलेस जिसे कि पहले जग निवास के नाम से जाना जाता था, 83 कमरों तथा सुइट्स का एक होटल है जिसका निर्माण सफ़ेद पत्थर से हुआ है |

5) दुध तलाई म्यूजिकल गार्डन :-
दुध तलाई म्यूजिकल गार्डन एक रॉक और फाउंटेन गार्डन है जो सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह है |

यह भी पढ़े : जैसलमेर के प्रमुख मंदिर MCQ 

6) क्रिस्टल गैलरी :-
उदयपुर की क्रिस्टल गैलरी में क्रिस्टल कलाकृतियों का शानदार संग्रह है और यह दुनिया में क्रिस्टल का सबसे बड़ा संग्रह है। गैलरी फतेह प्रकाश पैलेस के अंदर स्थित है और 1877 में महाराणा सज्जन सिंह द्वारा स्थापित की गई थी |

7) शिल्प ग्राम :-
उदयपुर में अरावली पर्वत की पहाड़ियों पर स्थित, शिल्पग्राम एक शिल्पकारों का गाँव है जो पारंपरिक स्थापत्य शैली में निर्मित छब्बीस झोपड़ियों से घिरा है और ये झोपड़ियाँ कई घरों के लिए सजावटी सामान को प्रदर्शित करती हैं |

8) जयसमंद झील :-
दोस्तों जयसमंद झील भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक है | इसको ढेबर झील के नाम से भी जाना जाता है | कहते है की इस झील को एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील होने का गौरव प्राप्त है | यह लगभग 100 वर्ग किलोमीटर में फैली है |

9) जगदीश मंदिर :-
दोस्तों भगवन विष्णु को समर्पित यह जगदीश मंदिर एक भव्य और राजसी संरचना है | जो की राजस्थान के लुभवने शहर उदयपुर के सिटी पैलेस परिसर में स्थित है | जगदीश मंदिर पुरे उदयपुर शहर में सबसे महत्वपूर्ण मंदिर होने के लिए प्रतिष्ठित है |

10) गुलाब बाग और चिड़ियाघर :-
गुलाब बाग चिड़ियाघर उदयपुर का सबसे बड़ा बाग है | जिसे गुलाब बाग़ कहा जाता है | इसको सज्जन सिंह उद्यान के नाम से भी जाना जाता है | यह उद्यान उदयपुर जिले का सबसे बड़ा उद्यान है | जो की 100 एकड़ में फैला हुआ है |

,

उदयपुर की पूरी जानकारी

Leave a Comment