दुर्गा अष्टमी क्यों मनाई जाती है

दुर्गा अष्टमी क्यों मनाई जाती है – इस महीने की अष्टमी कब है 2021, दुर्गा अष्टमी व्रत कथा, अप्रैल में दुर्गा अष्टमी कब है, दुर्गा अष्टमी मंत्र, शुक्ल पक्ष अष्टमी कब है, मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत विधि 2021, इस महीने की अष्टमी कब है 2022, चैत्र दुर्गा अष्टमी कब है, मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत विधि 2021, इस महीने की अष्टमी कब है 2020, मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत 2022, जुलाई में दुर्गा अष्टमी कब है

दुर्गा अष्टमी क्यों मनाई जाती है

दुर्गाष्टमी का दिन हर मां के भक्तों के लिए बेहद खास है क्योकि इस दिनअष्टमी तिथि होती है इस दिन मां जगदंबा की पूजा का विधान है हम आपको बतादें हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है इस दिन भक्त मां दुर्गा की पूजा विधि- विधान से श्रध्दा के साथ करते है इस दिन मां दुर्गा की पूजा विधि अनुसार करने से मां प्रसन्न होती हैं और मन चाहा वरदान अपने भक्तों को देती है साथ ही उस भक्त पर माता रानी अपनी विशेष कृपा बनायें रखती है हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार शास्त्रों में दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है भक्त मां जगदंबा से विशेष फल प्राप्ती के लिए इस दिन व्रत करते है. वैसे सभी भक्त यही कामना करते है कि माता रानी की आसीम कृपा उस पर बनी रहे जिससे मां उसे सारी समस्या से उभार सके मां दुर्गा को प्रसन्न के लिए ज्यादा किसी साम्ग्री की आवश्यक नही होती है बस माता रानी को सच्चे ह्रदय मात्र से याद करने पर मां प्रसन्न हो जाती है साथ ही मां शेरावाली की पूजा करने से सभी प्रकार संकट क्षण भर में ही दूर हो जातें है अगर आप कुछ छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखें तो मां सभी मनोकामनाएं को पूर्ण करती है यह ध्यान रहे कि माता रानी की पूजा में तुलसी दल और दूर्वा कभी भी अर्पित ना करें जगदंबा की स्थापना करने के साथ उनकी तीन शक्तियां मां काली ,मां सरस्वती ,मां लक्ष्मी की भी स्थापना जरूर करें अगर आप तीनों शक्तियां की श्रध्दा के साथ पूजा करतें है ,तो मां प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि की वर्षा करती है माता रानी को पूजा में लाल रंगो का इस्तमाल जरूर करें क्योंकि यह रंग मां को अति प्रिय है |

मां दुर्गा की आराधना से व्यक्ति एक सद्गृहस्थ जीवन के अनेक शुभ लक्षणों धन, ऐश्वर्य, पत्नी, पुत्र, पौत्र व स्वास्थ्य से युक्त हो जीवन के अंतिम लक्ष्य मोक्ष को भी सहज ही प्राप्त कर लेता है इतना ही नहीं बीमारी, महामारी, बाढ़, सूखा, प्राकृतिक उपद्रव व शत्रु से घिरे हुए किसी राज्य, देश व सम्पूर्ण विश्व के लिए भी मां भगवती की आराधना परम कल्याणकारी है |

इस पूजा में पवित्रता, नियम व संयम तथा ब्रह्मचर्य का विषेश महत्व है पूजा के समय घर व देवालय को तोरण व विविध प्रकार के मांगलिक पत्र, पुष्पों से सजाना चाहिए तथा स्थापित समस्त देवी-देवताओं का आवाह्‌न उनके ‘नाम मंत्रो’ द्वारा कर षोडषोपचार पूजा करनी चाहिए जो विशेष फलदायनी है |

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि – 
1. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह-सुबह स्नान करें।
2. इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें।
3. लाल रंग का तिलक लगाकर तांबे के पात्र से सूर्य देवता को अर्ध्य दें।
4. इसके बाद मां दुर्गा की मूर्ति या फोटो चन्दन की चौकी पर रखना चाहिए।
5. इसके बाद मां की मूर्ति पर लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर धूप और दीप जलाना चाहिए।
6. इसके साथ ही मां को 16 श्रृंगार का सामान भी चढ़ाना चाहिए।
7. इसके बाद मां दुर्गा की ज्योति जलाकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए।
8. मां की आरती करें और दुर्गा मां की चालीसा का पाठ भी करें। मां की आरती अवश्य करें।

भविष्य पुराण में मिलता है दुर्गाष्टमी और नवमी का उल्लेख –
भविष्य पुराण के उत्तर-पूर्व में महानवमी व दुर्गाष्टमी पूजन के विषय में भगवान श्रीकृष्ण से धर्मराज युधिष्ठिर का संवाद मिलता है जिसमें दुर्गाष्टमी और महानवमी पूजन का स्पष्ट उल्लेख है यह पूजन प्रत्येक युगों, सतयुग, त्रेता, द्वापर, कलियुग तथा कल्पों व मन्वन्तरों आदि में भी प्रचलित था |

मां भगवती सम्पूर्ण जगत में परमशक्ति अनन्ता, सर्वव्यापिनी, भावगम्या, आद्या आदि नाम से विख्यात हैं. जिन्हें माया, कात्यायिनी, काली, दुर्गा, चामुण्डा, सर्वमंगला, शंकरप्रिया, जगत जननी, जगदम्बा, भवानी आदि अनेक रूपों में देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, मनुष्य आदि अष्टमी व नवमी को पूजते हैं.

मिट जाते हैं घर-परिवार में व्याप्त दुख-दर्द –
अष्टमी और नवमी को तिथि को मां भगवती का पूजन करने से कष्ट, दुख मिट जाते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती यह तिथि परम कल्याणकारी, पवित्र, सुख को देने वाली और धर्म की वृद्धि करने वाली है अनेक प्रकार के मंत्रोंपचार से विधि प्रकार पूजा करते हुए भगवती से सुख, समृद्धि, यश, कीर्ति, विजय, आरोग्यता की कामना करनी चाहिए |

नवरात्रि के आठवें दिन की देवी मां महागौरी हैं परम कृपालु मां महागौरी कठिन तपस्या कर गौरवर्ण को प्राप्त कर भगवती महागौरी के नाम से सम्पूर्ण विश्व में विख्यात हुईं भगवती महागौरी की आराधना सभी मनोवांछित को पूर्ण करने वाली और भक्तों को अभय, रूप व सौदर्य प्रदान करने वाली है अर्थात्‌ शरीर में उत्पन्न नाना प्रकार के विष व्याधियों का अंत कर जीवन को सुख-समृद्धि व आरोग्यता से पूर्ण करती हैं मां की शास्त्रीय पद्धति से पूजा करने वाले सभी रोगों से मुक्त हो जाते हैं और धन वैभव सम्पन्न होते हैं |

नौवें दिन की दुर्गा सिद्धिदात्री हैं यह दिन मां सिद्धिदात्री दुर्गा की पूजा के लिए विशेष महत्वपूर्ण है मां भगवती ने नौवें दिन देवताओं और भक्तों के सभी वांछित मनोरथों को सिद्ध कर दिया, जिससे मां सिद्धिदात्री के रूप में सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हुई परम करूणामयी सिद्धिदात्री की अर्चना व पूजा से भक्तों के सभी कार्य सिद्ध होते हैं बाधाएं समाप्त होती हैं एवं सुख व मोक्ष की प्राप्ति होती है |

इस प्रकार अष्टमी को विविध प्रकार से भगवती जगदम्बा का पूजन कर रात्रि को जागरण करते हुए भजन, कीर्तन, नृत्यादि उत्सव मनाना चाहिए तथा नवमी को विविध प्रकार से पूजा-हवन कर नौ कन्याओं को भोजन खिलाना चाहिए और हलुआ आदि प्रसाद वितरित करना चाहिए और पूजन हवन की पूर्णाहुति कर दशमी तिथि को व्रती को व्रत खोलना (पारण करना) चाहिए |

यदि नवमी तिथि की वृद्धि हो तो एक नवमी को व्रत कर दूसरे नवमी में अर्थात्‌ दसवें दिन पारण करने का विधान शास्त्रों में मिलता है जो सभी प्रकार के अमंगल को दूर कर जीवन को सुखद व सुंदर बना देता है |

मां दुर्गा की कृपा से दूर होते हैं कष्ट –
ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा की पूजा करनेवाले के सद्गृहस्थ जीवन में अनेक शुभ फल प्राप्त होते हैं। उनको धन, ऐश्वर्य, अच्छा जीवनसाथी, पुत्र, पौत्र का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के साथ पूरा जीवन गुजरता है। इसके फलस्वरूप इंसान अंतिम लक्ष्य मोक्ष की भी सहज प्राप्ति कर पाता है। यही नहीं, मां दुर्गा की अराधना से बीमारियां तो दूर होती ही हैं, इसके अलावा, महामारी, बाढ़, सूखा जैसे प्राकृतिक उपद्रव भी दूर होते हैं। वहीं, शत्रु से घिरे हुए किसी व्यक्ति या राज्य, देश और संपूर्ण विश्व को भी मां भगवती की आराधना से परम कल्याणकारी फल प्राप्त होता है।

महत्त्व –
चैत्र शुक्ल अष्टमी का अत्यन्त विशिष्ट महत्त्व है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नवरात्र पूजा का जो आयोजन प्रारम्भ होता है, वह आज ही के दिन या दूसरे दिन नवमी को पूर्णता प्राप्त करता है। आज के दिन ही आदिशक्ति भवानी का प्रादुर्भाव हुआ था। भगवती भवानी अजेय शक्तिशालिनी महानतम शक्ति हैं और यही कारण है कि इस अष्टमी को महाष्टमी कहा जाता है। महाष्टमी को भगवती के भक्त उनके दुर्गा, काली, भवानी, जगदम्बा, दवदुर्गा आदि रूपों की पूजा-आराधना करते हैं। प्रतिमा को शुद्ध जल से स्नान कराकर वस्त्राभूषणों द्वारा पूर्ण श्रृंगार किया जाता है और फिर विधिपूर्वक आराधना की जाती है। हवन की अग्नि जलाकर धूप, कपूर, घी, गुग्गुल और हवन सामग्री की आहुतियां दी जाती हैं। सिन्दूर में एक जायफल को लपेटकर आहुति देने का भी विधान है। धूप, दीप, नैवेद्य से देवी की पूजा करने के बाद मातेश्वरी की जय बोलते हुए 101 परिक्रमाएं दी जाती हैं। कुछ क्षेत्रों में गोबर से पार्वती जी की प्रतिमा बनाकर पूजने का विधान भी है। वहाँ इस दिन कुमारियां तथा सुहागिने पार्वती जी को गोबर निर्मित प्रतिमा का पूजन करती हैं। नवरात्रों के पश्चात् इसी दिन दुर्गा का विसर्जन किया जाता है। इस पर्व पर नवमी को प्रात: काल देवी का पूजन किया जाता हैं। अनेक पकवानों से दुर्गाजी को भोग लगाया जाता है। छोटे बालक-बालिकाओं की पूजा करके उन्हें पूड़ी, हलवा, चने और भेंट दी जाती है।

दुर्गाष्टमी की कथा –
प्राचीन हिन्दू शास्त्रों के अनुसार देवी दुर्गा के नौ रूप हैं। उन सब रूपों की अवतार कथाएं इस प्रकार हैं।
एक बार जब प्रलय काल में सारा संसार जलमय था अर्थात् चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देता था, उस समय भगवान विष्णु की नाभि से एक कमल उत्पन्न हुआ। उस कमल से ब्रह्मा जी निकले। उसी समय भगवान नारायण के कानों में से जो मैल निकला उससे मधु और कैटभ नाम के दो दैत्य उत्पन्न हुए। जब उन दैत्यों ने चारों ओर देखा तो उन्हें ब्रह्माजी के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। वे दोनों कमल पर बैठे ब्रह्माजी पर टूट पड़े, तब भयभीत होकर ब्रह्माजी ने विष्णु की स्तुति की। विष्णु जी की आंखों में उस समय महामाया योगानिद्रा के रूप में निवास कर रही थी। ब्रह्मा की स्तुति से वे लोप हो गई और विष्णु भगवान नींद से जाग उठे। उनके जागते ही वे दैत्य भगवान विष्णु से लड़ने लगे और उनमें 5000 वर्ष तक युद्ध चलता रहा। अंत में भगवान विष्णु की रक्षा के लिए महामाया ने असुरों की बुद्धि पलट दी। तब वे असुर प्रसन्न हो विष्णुजी से कहने लगे- ‘हम आपके युद्ध कौशल से प्रसन्न हैं, जो चाहो सो वर मांग लो।’ भगवान विष्णु बोले-‘यदि हमें वर देना है तो यह वर दो कि दैत्यों का नाश हो जाए। ‘ दैत्यों ने कहा- ‘तथास्तु।’ ऐसा कहते ही महाबली दैत्यों का विष्णुजी के हाथों नाश हो गया। जिसने असुरों की बुद्धि को बदला था वह देवी थी ‘महाकाली’।

महालक्ष्मी –
एक समय महिषासुर नामक महाप्रतापी एक दैत्य हुआ। उसने समस्त राजाओं को हराकर पृथ्वी और पाताल पर अपना अधिकार जमा सब लोक जीत लिए। जब वह देवताओं से युद्ध करने लगा तो देवता उससे युद्ध में हारकर भागने लगे और भगवान विष्णु के पास पहुंचे। वे उस दैत्य से बचने के लिए विष्णु जी से प्रार्थना करने लगे। देवताओं की स्तुति करने से भगवान विष्णु और शंकर जी बहुत प्रसन्न हुए और उनके शरीर से एक तेज़ निकला, जिसने ‘महालक्ष्मी’ का रूप धारण कर लिया। उन्हें सब देवों ने अस्त्र शस्त्र और अलंकार दिए। इन्हें ले महालक्ष्मी ने महिषासुर दैत्य को युद्ध में मारकर देवताओं का कष्ट दूर किया।

महासरस्वती चामुण्डा –
एक समय शुंभ-निशुंभ नामक दो बहुत बलशाली दैत्य हुए थे। उन्होंने युद्ध में मनुष्य क्या, सब देवता जीत लिए थे। जब देवताओं ने देखा कि अब वे युद्ध में नहीं जीत सकते, तब वे स्वर्ग छोड़कर भगवान विष्णु की स्तुति करने लगे। उस समय भगवान विष्णु की शरीर से एक नारी तेज़ प्रकट हुई, यही महासरस्वती थीं। महासरस्वती अत्यंत रूपवान थीं। उनका रूप देखकर वे दैत्य मोहित हो गए और उन्होंने सुग्रीव नाम का दूत उस देवी के पास भेजा। उस दूत को देवी ने वापस कर दिया। उसके निराश होकर लौटने पर उन दोनों ने सोच-समझकर अपने सेनापति धूम्राक्ष को सेना सहित भेजा उसे देवी ने सेना सहित मार दिया। फिर चण्ड-मुण्ड देवी से लड़ने आए और वे भी मारे गए। तत्पश्चात् रक्तबीज नाम का दैत्य लड़ने आया, जिसके रक्त की एक बूंद ज़मीन पर गिरने से एक वीर पैदा होता था। उसे भी देवी ने मार डाला। अंत में शुंभ-निशुंभ स्वयं चामुण्डा से लड़ने आए और देवी के हाथों मारे गए। सभी देवता, दैत्यों की मृत्यु के बाद बहुत ख़ुश हुए। इस प्रकार देवताओं को फिर खोया हुआ स्वर्ग का राज्य मिला।

योगमाया –
जब कंस ने वसुदेव-देवकी के छ: पुत्रों का वध कर दिया और सातवें बलराम जी रोहिणी के गर्भ में प्रवेश होकर प्रकट हुए, तब आठवाँ जन्म (अवतार) कृष्ण का हुआ। उसी समय गोकुल में यशोदा जी के गर्भ से योगमाया का जन्म हुआ जो वसुदेव के द्वारा कृष्ण के बदले में मथुरा लायी गई। जब कंस ने कन्या रूपी योगमाया को मारने के लिए पटकना चाहा तो वह हाथ से छूटकर आकाश में उड़ गई और देवी का रूप धारण कर लिया। इसी योगमाया ने कृष्ण के साथ योगविद्या और महाविद्या बनकर कंस, चाणूर आदि शक्तिशाली असुरों का संहार कराया।

रक्तदन्तिका –
एक बार जब पृथ्वी पर वैप्रचित नाम के असुर का उत्पात बढ़ा, उसने मनुष्य ही नहीं बल्कि देवताओं तक को बहुत दु:ख दिया। पृथ्वी और देवताओं की प्रार्थना पर उस समय देवी दुर्गा ने रक्तदन्तिका नाम से अवतार लिया और असुरों का भक्षण किया। वह देवी असुरों को मारकर रक्तपान किया करती थी। इस कारण इनका नाम रक्तदन्तिका पड़ा।

शाकम्भरी –
एक बार पृथ्वी पर लगातार सौ वर्ष तक वर्षा न हुई। तब अन्न-जल के अभाव में समस्त प्रजा मरने लगी। इस कारण चारों ओर हाहाकार मच गया। समस्त जीव भूख से व्याकुल होकर मरने लगे। उस समय समस्त मुनियों ने मिलकर देवी भगवती की उपासना की। जिससे दुर्गा जी ने शाकम्भरी नाम से स्त्री रूप में अवतार लिया और उनकी कृपा से वर्षा हुई। इस अवतार में महामाया ने जलवृष्टि से पृथ्वी को हरी साग-सब्जी और फलों से परिपूर्ण कर दिया। जिससे पृथ्वी के समस्त जीवों को जीवनदान प्राप्त हुआ।

दुर्गा –
एक समय दुर्गम नाम का एक राक्षस हुआ। उसके डर से पृथ्वी ही नहीं, स्वर्ग और पाताल लोक के निवासी भी भयभीत रहते थे। ऐसी विपत्ति के समय भगवान की शक्ति ने दुर्ग या दुर्गसैनी के नाम से अवतार लिया। जिसने दुर्गम राक्षस को मारकर हरिभक्तों की रक्षा की। दुर्गम राक्षस को मारने के कारण ही इनका नाम दुर्गा प्रसिद्ध हो गया। दुर्गा जी की पूजा में दुर्गा जी की आरती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया जाता है।

भ्रामरी –
एक समय महा अत्याचारी अरुण नाम के एक असुर ने स्वर्ग में जाकर उपद्रव करना शुरू कर दिया। वह देवताओं की पत्नियों का सतीत्व नष्ट करने की कुचेष्टा करने लगा। अपने सतीत्व की रक्षा के लिए देव-पत्नियां देवी दुर्गा से प्रार्थना करने लगीं। देव पत्नियों को दुखी देख दुर्गा ने भ्रामरी का रूप धारण करके असंख्य भौरों के दल के रूप में प्रगट हो काट-काटकर अपने विष से उस असुर को सेना सहित मार गिराया। इसी से वह भ्रामरी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

चण्डिका –
एक समय पृथ्वी पर चंड और मुंड नाम के दो राक्षस पैदा हुए। वे दोनों इतने बलवान थे कि उन्होंने संसार में अपना राज्य फैला लिया और स्वर्ग के देवताओं को पराजित कर वहां भी अपना अधिकार जमा लिया। इस प्रकार देवता दुखी होकर देवी की स्तुति करने लगे। तब देवी चण्डिका के रूप में प्रकट हुई और चंड-मुंड नामक राक्षसों को मारकर संसार का दु:ख दूर किया। उन्होंने देवताओं का छीना गया स्वर्ग पनु: उन्हें दे दिया। इस प्रकार चारों तरफ सुख का साम्राज्य छा गया।

धर्म संबंधित लिस्ट

Leave a Comment