गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है / गोवर्धन पूजा का मुहूर्त

गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है – लक्ष्मी पूजन कब है, गोवर्धन पूजा कब है, Diwali 2021 Date, दीपावली कब है, छठ पूजा कब है, धनतेरस कब है, गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है,

गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है

भारत में हर युग की एक अपनी अलग विशेषता है, सतयुग सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के नाम से विख्यात है तो त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और द्वापरयुग में श्री कृष्ण लीला का समागम देखने को मिलता है। त्यौहार और व्रत हमारे देश में आस्था का प्रतीक हैं। अपने आप में अथाह आस्था और धार्मिक धारणाओं का समागम लिए हुए हैं एक पर्वत पूजा जिसे “गोवर्धन पूजा” के नाम से जाना जाता है।

गोवर्धन पूजा कब मनाई जाती है –
दीपावली के ठीक अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। अन्नकूट अथवा गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के समय द्वापर युग से प्रारंभ हुई। यह ब्रजवासियों का एक प्रमुख त्यौहार है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा के साथ साथ मंदिरों में विविध प्रकार की खाद्य सामग्रियों से भगवान को भोग लगाया जाता है।

गोवर्धन पूजा में भारतीय संस्कृति के साथ साथ मानव एवं प्रकृति का एक अद्भुत समागम देखने को मिलता है। इस पर्व की कुछ अपनी अलग ही मान्यताएं हैं। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है।ऐसा माना जाता है गोवर्धन पर्वत अपने में सहस्त्रों गायों के अंश को समाहित रखता है और इस प्रकार पर्वत रुपी गोवर्धन की पूजा करने से हम पवीत्र गायों की पूजा करते हैं।

शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र है जिस प्रकार नदियों में “गंगा”। हमारी संस्कृति में गाय को माता की उपाधि देने के साथ साथ देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। जिस प्रकार देवी लक्ष्मी धन,सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी सबसे मत्वपूर्ण धन प्रदान करती हैं।

गाय का बछड़ा और बैल खेतों में अनाज उगाने में सहायक होते हैं। इस तरह गौ सम्पूर्ण मानव जाती के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गाय माता के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करने के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की। यह परम्परा श्री कृष्ण काल से प्रारम्भ हुयी थी और तबसे अब तक निरंतर चली आ रही है।

पूजा का प्रचलन तबसे प्रारम्भ हुआ जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र की मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और सम्पूर्ण बृजवासी उसकी छाया में सुरक्षित एवं सुखपूर्वक रहे क्यूंकि सुदर्शन चक्र के प्रभाव से ब्रजवासियों पर जल की एक बूंद भी नहीं पड़ी। सातवें दिन वर्षा समाप्त होने पर भगवान् ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की सलाह दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाने लगा।गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है,

गोवर्धन पूजा 2021 तिथि, मुहूर्त –
गोवर्धन पूजा 2021 तिथि: शुक्रवार, 05 नवंबर 2021
गोवर्धन पूजा प्रातः काल मुहूर्त: 06:35 से 08:47 तक
गोवर्धन पूजा सायं काल मुहूर्त: 15:21 से सायं 17:33 तक
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 02:44 AM (05 नवंबर 2021) से
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 11:14 PM (05 नवंबर 2021) तक

गोवर्धन पूजा की पीछे की कहानी –
इस पूजा की एक बहुत ही पुरानी कहानी है कहा जाता है एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों से इंद्रदेव की पूजा करने के बजाय गोवर्धन की पूजा करने को कहा इससे पहले गोकुल के लोग इंद्रदेव को अपना इष्ट मानकर उनकी पूजा करते थे भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों से कहा कि गोवर्धन पर्वत के कारण ही उनके जानवरों को खाने के लिए चारा मिलता है गोर्वधन पर्वत के कारण ही गोकुल में बारिश होती है इसलिए इंद्रदेव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए

जब इंद्रदेव को श्रीकृष्ण की इस बात के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत क्रोध आया और बृज में तेज बारिश शुरू कर दी तब श्रीकृष्ण भगवान ने बृज के लोगों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर बृजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचा लिया तब बृज के लोगों ने श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया था इससे खुश होकर श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों की हमेशा रक्षा करने का वचन दिया था |

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को अन्नकूट या गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है जो दिवाली के अगले दिन की जाती है। इस पूजा को मुख्य रूप से उत्तर भारत में किया जाता है। इस पर्व के साथ अनेक परम्पराएं जुडी है। गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) में गोधन अर्थात गाय की पूजा करने का विधान है। गोवर्धन पूजा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए परामर्श करें एस्ट्रोयोगी पर देश के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से।गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है,

गोवर्धन पूजा विधि –
गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर फूलों से सजाया जाता है। इस पूजा को सदैव सुबह या शाम ही करना चाहिए। गोवर्धन पूजा के दौरान गोवर्धन पर्वत पर नैवेद्य, जल, फल, धूप, दीप आदि अर्पित करना चाहिए। इस दिन कृषि में उपयोग होने वाले पशुओं जैसे गाय या बैल की पूजा का भी विधान है।

गोबर से लेटे हुए पुरुष के रूप में भगवान गोवर्धन को बनाया जाता हैं। एक मिट्टी के दीपक को नाभि के स्थान पर स्थापित किया जाता है। गोवर्धन पूजा करते समय गंगाजल, शहद, दूध, दही, बताशे आदि इस दीपक में डाल दिए जाते हैं, बाद में प्रसाद रूप में वितरित किए जाते हैं।

गोवर्धन पूजा उपरांत भगवान गोवर्धन की सात परिक्रमाएं करते हुए उनका जयकारा किया जाता है। परिक्रमा के समय हाथ में लोटे से जल नीचे गिराते हुए एवं जौ बोते हुए परिक्रमा पूरी की जाती है।

गोवर्धन को गिरि भगवान का स्वरूप माना जाता हैं तथा इस दिन उनकी पूजा घर में करने से धन, संतान एवं सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने की भी परंपरा है। सभी कारखानों और उद्योगों में मशीनों की पूजा की जाती है।।

गोवर्धन अन्नकूट पूजा महत्व एवं कथा –
शास्त्रों के अनुसार, देवराज इंद्र को अपनी शक्तियों पर अभिमान हो गया था इसलिए श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए एक लीला रचाई। इस कथा के अनुसार, एक बार समस्त गोकुलवासी तरह-तरह के पकवान बना रहे थे और हर्षोल्लास से गीत गा रहे थे। यह सब दृश्य देखकर भगवान कृष्ण ने माँ यशोदा से पूछा कि, आप लोग किस उत्सव की तैयारी कर रहे हैं कृष्ण जी के सवाल पर माता यशोदा ने कहा कि, हम देवताओं के राजा इंद्र की पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं। मैया यशोदा के उतर पर कृष्ण ने सवाल पूछा कि, इंद्र की पूजा हम क्यों करते हैं तब यशोदा मां ने कहा कि, इंद्र देव के आशीर्वाद से अच्छी बारिश होती है और अन्न की पैदावार होती है, हमारी गायों को चारा मिलता है।

माँ यशोदा की बात सुनने के बाद भगवान कृष्ण ने कहा कि, अगर यही बात है तो हमें गोवर्धन पर्वत का पूजन करना चाहिए। वहीं हमारी गाय चरती है, पर्वत के पेड़-पौधों की वजह से बारिश होती है। भगवान कृष्ण की बात से सहमत होकर सभी गोकुल वासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करना आरम्भ कर दिया। यह सब देख देवराज इंद्र क्रोधित हो गए और अपने अहंकारवश उन्होंने इसे अपमान समझा। इस अपमान का बदला लेने के लिए मूसलाधार बारिश व आंधी-तूफान शुरू कर दिए।

सभी गोकुलवासी विनाशकारी वर्षा देखकर घबरा गए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीला दिखते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी अंगुली पर उठा लिया और समस्त ग्राम वासियों ने पर्वत के नीचे शरण ली। यह देखकर इंद्र ने बारिश ओर तेज कर दी और लगातार 7 दिन तक मूसलाधार बारिश करते रहे। इतनी भयंकर बारिश के बाद भी गोकुल वासियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

इसके पश्चात, देवराज इंद्र को आभास हुआ कि उनसे मुकाबला करने वाला कोई सामान्य मनुष्य नहीं हो सकता है। इंद्र को शीघ्र ही ज्ञात हो गया कि वो साक्षात् श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण से मुकाबला कर रहा था। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण से देवराज इंद्र ने अपनी गलती के लिए क्षमा याचना की, साथ ही स्वयं श्रीकृष्ण की पूजा करके उन्हें भोग लगाया। ऐसा कहा जाता है कि इस घटना के बाद से गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई जो आजतक लोगों द्वारा उत्साह से की जाती है।गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है,

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का महत्व –
गोवर्धन पूजा के अवसर पर देशभर के सभी मंदिरों में अन्न कूट का आयोजन किया जाता है। अन्न कूट अर्थात कई तरह के अन्न का मिश्रण से बना भोजन, जिसे भोग के रूप में भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाया जाता है। इस दिन अनेक स्थानों पर विशेष रूप से बाजरे की खिचड़ी को प्रसाद के रूप में बनाया जाता है, साथ ही तेल की पूड़ी बनाने की भी परंपरा है।

गोवर्धन के दिन श्री कृष्ण को अन्नकूट सहित दूध से बनी अनेक मिठाइयों व स्वादिष्ट पकवान का भोग लगाया जाता हैं। पूजा उपरांत सभी पकवानों को प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाता है। इस दिन कई मंदिरों में जगराता आयोजित भी किया जाता है और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाती है।

गोवर्धन पूजा कैसे मनाएं –
1.) दक्षिण भारत में इस दिन बलि पूजा, मार्गपाली आदि उत्सव भी मनाए जाते हैं। इस दिन गौ माता को स्नान कराके धूप-चंदन तथा पुष्प माला पहनाकर गाय का पूजन किया जाता है। इस दिन गौ माता को मिठाई खिलाकर उनकी आरती उतारते हैं साथ ही साथ गौ माता की प्रदक्षिणा भी की जाती है।

2.) इसके बाद घर के आंगन में गाय के गोबर से पर्वत बनाकर जल, मौली, रोली, चावल, फूल,दही तथा तेल का दीपक जलाकर पूजा करते हैं और फिर उसकी परिक्रमा की जाती है। कुछ जगह गोवर्धन नाथ जी की प्रति-मूर्ति बनाकर पूजन करने का भी चलन है। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

3.) इस दिन भगवान के लिए चरणों में समर्पित करने हेतु निमित्त भोग बनाया जाता है जिन्हें ‘छप्पन भोग’ कहते हैं।छप्पन भोग में नियमित भोजन के अतिरिक्त कच्चे पक्के फल फूल भी शामिल किये जाते हैं।ऐसी धारणा है की अन्नकूट उत्सव को मनाने से मनुष्य को लंबी आयु एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही दरिद्रताका नाश होकर मनुष्य जीवनपर्यंत सुखी और समृद्ध रहता है और मनुष्य के जीवन में अन्न को लेकर किसी भी प्रकार का दुःख समाहित नहीं होता।

ऐसी मान्यता की है कि इस दिन सुखी रहने वाला व्यक्ति जीवनपर्यन्त सुखी रहता है और दुखी रहने वाला व्यक्ति जीवनपर्यन्त दुखी। यूं तो हर प्रकार के व्रत और पूजा को सम्पूर्ण श्रद्धा के साथ ही किया जाना चाहिए, पर अन्नकूट पूजा के लिए प्रसन्न मन और श्रद्धा को परम आवश्यक माना गया है।

गोवर्धन पूजा कैसे प्रारम्भ हुई –
अन्य सभी त्यौहारों और पूजन के समान गोवर्धन पूजा के सम्बन्ध में भी एक लोकगाथा प्रचलित है। कहते हैं एक बार देवराज इन्द्र को इस बात का अभिमान हो गया था की धरती पर कृषि और अन्न के उत्पादन हेतु उनके द्वारा की जाने वाली वर्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसी बात के अहंकार में मद इंद्रा पृथ्वी वासियों द्वारा अपनी पूजा हेतु वर्षा में विलम्ब करने लगे। इन्द्र का अभिमान चूर करने हेतु भगवान श्री कृष्ण ने एक अद्भुद लीला रची।

प्रभु की इस लीला के तहत एक दिन उन्होंने देखा के सभी बृजवासी किसी बड़ी पूजा की तैयारी में जुटे हैं और उत्तम प्रकार के पकवान बना रहे हैं।यह सब देख भगवान् श्री कृष्ण ने माता यशोदा से जाकर पूछा की ये किस उत्सव की तैयारी हो रही है? माँ यशोदा ने बताया की आज भगवन इंद्र की पूजा का दिन है, देवराज इंद्र वर्षा के देवता माने जाते हैं और इसी वर्षा की वजह से हम अन्न प्राप्ति कर पाते हैं साथ ही साथ सभी पशुओं के लिए चारे का प्रबंध भी उन्हीं की वर्षा से संभव है।

श्री कृष्ण जानते थे की यही कारण है जिसकी वजह से देवराज इंद्र में इतना अभिमान है। अपनी माता की बात सुनने के बाद श्री कृष्ण बोले हे माता देवराज इंद्र के स्थान पर तो हमें तो गोर्वधन पर्वत की पूजा करनी चाहिए क्योंकि हमारी गाये वहीं चरती हैं, इस दृष्टि से गोर्वधन पर्वत ही पूजनीय है और इन्द्र तो कभी दर्शन भी नहीं देते व पूजा न करने पर क्रोधित भी होते हैं अत: ऐसे अहंकारी की पूजा नहीं करनी चाहिए। जब यही बात श्री कृष्ण ने सम्पूर्ण बृजवासियों तथा पंडितो के समक्ष राखी तो सभी उनकी बात से सहमत हुए।

लीलाधारी की लीला और माया से सभी ने देवराज इन्द्र के बदले गोवर्घन पर्वत की पूजा की। देवराज इन्द्र ने इसे अपना घनघोर अपमान समझा और अहंकार के मद में चूर होकर मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। अन्य देवताओं द्वारा जब देवराज इंद्रा को जब समझाने का प्रयत्न किया गया तो देवराज इंद्र ने सबकी बात यह कहकर अनसुनी कर दी की मनुष्य रूप में जन्म लेने के पश्चात श्री नारायण अपना स्वरुप खो चुके हैं और अभी वे एक साधारण मनुष्य हैं और साधारण मनुष्य की ही भाँती उन्हें अपने देवराज की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

प्रलय के समान वर्षा देखकर सभी बृजवासी भयभीत हो गए। पानी का उफान पानी चरम सीमा पर था, पशुओं को संभालना मुश्किल हो रहा था, मूसलाधार वर्षा से न जाने कितने घरों के अंदर पानी घुस गया था। तब मुरलीधर ने मुरली कमर में डाली और सम्पूर्ण बृजवासियों को गोवर्धन पर्वत के पास एकत्रित होने के लिए कहा। श्री कृष्ण ने स्वयं अपनी कनिष्ठा उंगली पर पूरा गोवर्घन पर्वत उठा लिया और सभी बृजवासियों को उसमें अपने गाय और बछडे़ समेत शरण लेने के लिए बुलाया।

इन्द्र कृष्ण की यह लीला देखकर और क्रोधित हुए वर्षा के वेग को और यदा बढ़ा दिया। इन्द्र के मान मर्दन हेतु श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को आज्ञा दी की आप पर्वत के ऊपर रहकर वर्षा की गति को नियत्रित करें और शेषनाग को आज्ञा देकर कहा की आप मेड़ बनाकर पानी को पर्वत की ओर आने से रोकें।

इन्द्र लगातार सात दिन तक मूसलाधार वर्षा कर अपने क्रोध का परिचय देते रहे, सात दिन की वर्षा के पश्चात उन्हे एहसास हुआ कि उनका मुकाबला करने वाला कोई साधारण मनुष्य नहीं हो सकता अत: वे परम गुरु ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और सब वृतान्त कह सुनाया। ब्रह्मा जी ने इन्द्र को समझाया की आप जिस कृष्ण की बात कर रहे हैं वह भगवान विष्णु के साक्षात अंश हैं और पूर्ण पुरूषोत्तम नारायण हैं।

मनुष्य रूप में जन्म लेने के बाद भी चौंसठ कलाओं से परीपूर्ण हैं, ब्रह्मा जी के मुंख से यह सुनकर इन्द्र अत्यंत लज्जित हुए और श्री कृष्ण से कहा कि प्रभु मैं आपको पहचान न सका इसलिए अहंकार से वशीभूत हो भूल कर बैठा। आप दयालु और कृपालु हैं इसलिए मेरी भूल क्षमा करें। इसके पश्चात देवराज इन्द्र ने मुरलीधर की पूजा कर उन्हें भोग लगाया। इस पौराणिक घटना के बाद से ही गोवर्घन पूजा की जाने लगी। बृजवासी इस दिन गोवर्घन पर्वत की पूजा करते हैं। गाय बैल को इस दिन स्नान कराकर उन्हें रंग लगाया जाता है व उनके गले में नई रस्सी डाली जाती है। गाय और बैलों को गुड़ और चावल मिलाकर खिलाया जाता है।

गोवर्धन पर्वत, वर्तमान में –
गोवर्धन पर्वत उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के अंतर्गत आता है। गोवर्धन के आस पास की समस्त भूमि प्राचीनकाल से ही बृजभूमि के नाम से विख्यात है। यह भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप की लीलास्थली है। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाया था। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज जी कहकर भी स्थानीय निवासियों एवं भक्तों द्वारा सम्बोधित किया जाता है। यहां दूर-दूर से भक्तजन गिरिराज जी की परिक्रमा करने आते रहे हैं। यह सात कोस की परिक्रमा लगभग इक्कीस किलोमीटर की है। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थल कुसुम सरोवर, मानसी गंगा,आन्यौर, गोविन्द कुंड, पूंछरी का लौठा,जतिपुरा राधाकुंड, दानघाटी इत्यादि हैं।
परिक्रमा का आरम्भ जहाँ से किया जाता है वहीं पर एक प्रसिद्ध मंदिर भी है जिसे दानघाटी मंदिर कहा जाता है।

धर्म संबंधित लिस्ट

Leave a Comment