राजसमंद का इतिहास

राजसमंद का इतिहास:- नमस्कार मित्रों आज हम बात करेंगे राजसमंद का इतिहास के बारे में राजसमंद झील का निर्माण महाराणा राज सिंह जी के द्वारा एक बडी अकाल राहत योजना के तहत 1662 ईस्वी में करवाया गया काफी समय बीतने के बाद जब यह छोटा सा कस्बा जिला बना, तो इसका नाम भी ‌राजसमंद झील के कारण ‌राजसमंद जिला रखा गया। ‌इस झील का निर्माण गोमती, केलवा तथा ताली नदियों पर बाँध बनाकर किया गया है सात किलोमीटर लम्बी व तीन किलोमीटर चौडी यह झील 55 फीट गहरी है राजसमन्द झील की पाल, नौचौकी व इस ख़ूबसूरत झील के पाल पर बनी छतरियों की छतों, स्तम्भों तथा तोरण द्वार पर की गयी मूर्तिकला व नक़्क़ाशी देखकर स्वतः ही दिलवाड़ा के जैन मंदिरों की याद आ जाती है झील के किनारे की सीढ़ियों को हर तरफ़ से गिनने पर योग नौ ही होता है, इसलिए इसे ‘नौचौकी’ कहा जाता है। तो आइए हम जानते हैं इस आर्टिकल में विस्तार से.

राजसमंद – जिला तथ्य
राज्य – राजस्थान
जिला – राजसमंद
जिला मुख्यालय – राजसमंद
जनसंख्या (2011) – 1156597
विकास – 0.17
लिंग अनुपात – 990
साक्षरता – 63.14
क्षेत्रफल (वर्ग किमी) – 3853
घनत्व (/ वर्ग किमी) – 302
तहसील – अमेट, भीम, देवगढ़, कुंभलगड़, नाथद्वारा, रेलमगरा, राजसमंद
लोकसभा क्षेत्र – राजसमंद
विधानसभा क्षेत्र – भीम, कुंभलगड़, नाथद्वारा, राजसमंद
भाषाएं – हिंदी, मेवाड़ी सहित राजस्थानी
नदियां – बनस, बारी, गोमती, चंद्रा, भोगा
अक्षांश-देशांतर – 25.22482,73.75042
पर्यटन स्थल – कुंभलगढ़, हल्दी घाटी, चेतक मकबरा, रकम गढ़, दिवायर, मचिंद, राजसमंद झील आदि
सरकारी कॉलेज/विश्वविद्यालय- गवर्नमेंट कॉलेज भीम, शासकीय कन्या कॉलेज नाथद्वारा, एसएचएलडी शासकीय कॉलेज आमेट, एसएमबी शासकीय कॉलेज नाथद्वार, एसआरके शासकीय कॉलेज राजसंमद आदि

राजसमन्द के पडोसी जिलें

  • राजसमन्द के उत्तर में अजमेर है
  • पूर्वोत्तर में भीलवाड़ा जिला है
  • दक्षिण पूर्व में चित्तौरगढ़ जिला है
  • दक्षिण में उदयपुर जिला है
  • पश्चिम में पाली जिला है

राजसमंद झील का नामकरण 

  • राजसमंद झील राजस्थान की एकमात्र ऐसी झील है
  • जिसका नामकरण उसी जिले के नाम पर किया गया है
  • जिस जिले में राजसमंद झील है
  • राजसमंद झील का नाम राजसमंद जिले पर ही किया गया है

महाराणा राज सिंह

  • राजसमंद झील का निर्माण महाराणा राज सिंह के द्वारा करवाया गया था
  • राजसमंद झील का निर्माण 1662 ई. में करवाया गया था
  • राजसमंद झील का निर्माण अकाल राहत कार्यो के उद्देश्य से करवाया गया था
  • राजसमंद झील का निर्माण गोमती नदी के पानी को रोककर किया गया था
  • राजसमंद झील का निर्माण राजस्थान के राजसमंद जिले की कांकरोली नामक जगह पर करवाया गया था

घेवर माता

  • जन श्रुति के अनुसार ऐसा माना जाता है
  • राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित राजसमंद झील का निर्माण घेवर माता ने करवाया था
  • घेवर माता राजस्थान की लोक देवी मानी जाती है
  • घेवर माता राजस्थान की एकमात्र ऐसी लोक देवी है जो बिना पती के ही सत्ती हुई थी

9 चौकी (नौ चौकी)

राजसमंद झील के उत्तरी भाग में संगमरमर की नौ सीढियाॅं स्थित है
उन्ही नौ सीढियों को नौ चौकी कहते है

राजसमंद की आबादी – धर्म के अनुसार विवरण

धर्म 2011 जनसंख्या प्रतिशत 2021 की अनुमानित जनसंख्या
हिंदू 1,105,676 95.60% 1,282,363
मुसलमान 33,677 2.91% 39,059
ईसाई 759 0.07% 880
सिख 260 0.02% 302
बौद्ध 100 0.01% 116
जैन 14,966 1.29% 17,358
अघोषित 1,091 0.09% 1,265
अन्य 68 0.01% 79
कुल 1,156,597 100% 1,341,421

Leave a Comment